{"_id":"6616bf6a1cbd31dcd60a7501","slug":"allegation-on-je-hapur-news-c-135-1-hpr1002-109457-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 20 हजार लेकर ओवरलोड ट्रांसफार्मर से मोबाइल टावर को दिया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 20 हजार लेकर ओवरलोड ट्रांसफार्मर से मोबाइल टावर को दिया कनेक्शन
Wed, 10 Apr 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। उबारपुर बिजलीघर के अवर अभियंता पर भाकियू कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध वसूली करने और मोबाइल टावर को सुविधा शुल्क लेकर ओवरलोड ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष टेनपाल सिंह ने ज्ञापन में कहा कि अवर अभियंता ने घुंघराला के उपभोक्ता से 80 हजार रुपये वसूले, बुलंदशहर रोड के एक होटल से 25 हजार रुपये लिए, साथ ही ओवरलोड ट्रांसफार्मर से मोबाइल टावर को कनेक्शन दे दिया। उन्होंने बताया कि बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर अवर अभियंता गंभीर नहीं है। जबकि वसूली को लेकर आए दिन ग्रामीणों पर दबाव बनाया जाता है। इस मामले में साक्ष्य भी सौंपने का दावा किया है। ज्ञापन देने वालों में पिंटू, हंसवीर, जहीर प्रधान, नसीम, धर्मेंद्र, जय सिंह, निरंकार प्रधान, वसीम, अनिल, तेजवीर, अमित रहे।