{"_id":"66d8952ba636e09d2504c052","slug":"allegation-of-murder-hapur-news-c-306-1-gha1001-109233-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दोस्त पर रजनीश की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दोस्त पर रजनीश की हत्या का आरोप
Wed, 04 Sep 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर के निकट नए हाईवे पर झाड़ियों में मृत मिले रजनीश के भाई ने उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसने आरोपी को नामजद कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को नए हाईवे पर झाड़ियों में युवक का शव मिला। उसके दो बैग भी झाड़ियों में पड़े मिले थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिसकी शिनाख्त शाहजहांपुर जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा मीज खेड़ा निवासी सुरक्षा गार्ड रजनीश के रूप में हुई थी। वहीं मृतक की बाइक सोमवार की रात पुलिसकर्मियों को लावारिस मिली थी। इस संबंध में बुधवार को मृतक के भाई अवधेश ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि रजनीश दो सितंबर की शाम करीब चार बजे जनपद पीलीभीत निवासी अपने साथी के साथ नोएडा जाने के लिए बाइक से चला था। सिंभावली क्षेत्र में साथी ने ही धारदार हथियार से रजनीश की हत्या कर दी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच कराते हुए आरोपी युवक की तलाश कराई जा रही है।