फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegation of making certificate by fake signature of doctor

Hapur News: चिकित्सक के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation of making certificate by fake signature of doctor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। गांव बक्सर के सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक के फर्जी हस्ताक्षर कर एक युवती का प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर चिकित्सक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


चिकित्सक आनंद मणि ने तहरीर देते हुए बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। उन्हें पता चला कि उनके हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल कर अस्पताल से किसी अन्य व्यक्ति ने फर्जी तरीके से एक युवती का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बना दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर उनके होश उड़ गए। पीडि़त ने थाने में पहुंच कर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed