फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alert in ganga

Hapur News: गंगा का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mon, 14 Aug 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
alert in ganga
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण गढ़ क्षेत्र में गंगा रौद्र रूप में आने लगी है। वहीं बिजनौर बैराज से एक साथ करीब पौने चार लाख पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने खादर के गंगा तटीय गांवों और ब्रजघाट में लाउडस्पीकर के माध्यम से अलर्ट जारी किया है। वहीं बाढ़ चौकियों को भी पूरी तरह सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


काफी समय से स्थिर रहने के बाद क्षेत्र में गंगा एक बार फिर उफान पर है, जिसके चलते खादर क्षेत्र के गंगा तटीय गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गंगा के उफान पर पहुंचने से गड़ावली, लठीरा, नयाबांस, आरकपुर, बख्तावरपुर, रामपुर न्यामतपुर, कुदैनी मढैया, काकाठेर मढैया, रामसिंह मढैया का जंगल जलमग्न हो गया है। जिससे रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत के साथ ही पशुओं के लिए चारे की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार रविवार को ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.85 मीटर(समुद्र तल से) था, जो सोमवार की सुबह कम होकर 198.77 मीटर हो गया। लेकिन बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज किया गया एक लाख 13 हजार 430 क्यूसेक पानी क्षेत्र में पहुंचने पर देर शाम तक एक बार फिर जलस्तर 198.82 मीटर पर पहुंच गया। वहीं बिजनौर बैराज से रविवार की शाम चार बजे 3 लाख 70 हजार 440 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जो मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचेगा। जिससे जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में तेज बारिश के चलते बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में डिस्चार्ज की सूचना है। जिसे लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्रजघाट समेत खादर के तटीय गांवों और गंगानगर टापू पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया है। ताकि ग्रामीण सतर्क रहे। वहीं बाढ़ चौकियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया हुआ है। जो हर घंटे की सूचना तहसील मुख्यालय को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed