{"_id":"683de7efaf77a1cbca01616f","slug":"after-complaining-to-the-sp-goods-were-stolen-from-the-shop-by-breaking-the-wall-and-lock-hapur-news-c-135-1-hpr1001-125283-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसपी से शिकायत करने पर दीवार व ताला तोड़कर दुकान से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसपी से शिकायत करने पर दीवार व ताला तोड़कर दुकान से सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी राकेश रोशन ने एसपी से शिकायत करने के बाद कुछ लोगों पर दीवार व ताला तोड़कर दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
राकेश रोशन ने बताया कि उनकी एक दुकान गढ़ रोड स्थित मोहल्ला शंभूपुरा के पास है। वह पिछले 35 वर्षों से खालसा रेडियेटर के नाम से दुकान करते आ रहे हैं। मोहल्ला शंभूपुरा निवासी टीटू उर्फ भूपेंद्र, दिनेश व राजबहादुर की उनकी दुकान के पास ही दुकान है और उनकी दुकान की पीछे राजबहादुर का मकान है। पहले से ही तीनों लोग उनकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 28 फरवरी 2022 को राजबहादुर ने उन्हें एक नोटिस भिजवाया था।
इस पर उन्होंने विपक्षी के खिलाफ न्यायालय सिविल जज प्रथम के यहां एक वाद दायर किया था। 16 जनवरी 2025 को अमीन ने कमीशन सिविल कोर्ट में अपनी रिपोर्ट मय नक्शा दाखिल की थी। जिसमें 15 मई तारीख नियत थी। 12 मई को उन्होंने एसपी को एक शिकायती पत्र भी दिया था। आरोप है कि एसपी से शिकायत करने के बाद 13 मई की रात में आरोपियों ने दीवार व ताला तोड़कर उनकी दुकान का सारा सामान चोरी कर दुकान पर पुताई करा ली थी। 14 मई की सुबह दुकान पर जाने से उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस व एसपी से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर टीटू उर्फ भूपेंद्र, दिनेश व राजबहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।