फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   advocate locked registry office

Hapur News: गढ़ के अधिवक्ताओं ने उप-निबंधक कार्यालय में की तालाबंदी

Fri, 16 Jan 2026 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 16 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
advocate locked registry office
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर वकील से अभद्रता और पिटाई के विरोध में शुक्रवार को गढ़ में भी दोनों बार एसोसिएशन से जुडे़ वकीलों ने कामकाज बंद कर हड़ताल रखी। वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय में भी तालाबंदी कर दी। वकीलों की हड़ताल से वादकारियों समेत अन्य लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


सुबह दोनों बार के वकीलों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपनिबंधक कार्यालय में भी ताला जड़ दिया। गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला की टोल कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। इस मामले में वहां की पुलिस ने टोल प्रबंधक और कर्मचारी पर केवल शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि अपराधियों में कानून व्यवस्था का भय बने। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजाओं पर हर जगह गुंडागर्दी का आलम हैं। इस पर भी अंकुश लगना चाहिए। वकीलों ने एक मत होकर कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। वकीलों की हड़ताल के कारण कचहरी, एसडीएम, तहसीलदार व अन्य न्यायालयों में आए वादकारी परेशान रहे। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष चौधरी नरेश गिल, राजवीर सिंह, चंद्रशेखर चौहान, मिलिन कुमार, रामरतन सिंह, शाकिर अली, श्रीनिवास सिंह, तेजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed