फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Admissions to law courses and remaining UG and PG seats begin today

Hapur News: विधि पाठ्यक्रम और यूजी, पीजी की बची सीटों पर आज से मिलेंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Admissions to law courses and remaining UG and PG seats begin today
हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में विधि पाठ्यक्रमों, स्नातक और परास्नातक कोर्सों की बची सीटों पर बृहस्पतिवार, 24 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी, जिसमें 25 सितंबर को भी प्रवेश दिए जाएंगे। एडेड कॉलेजों में प्रवेश को लेकर छात्रों के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के शुरू होने से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को भी राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय ने प्रवेश से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर दिया। इसके लिए 21 सितंबर तक आवेदन करने के निर्देश जारी किए गए थे। 22 सितंबर को पंजीकरण की हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा कराई गई। बुधवार, 23 सितंबर को कॉलेजों में पंजीकृत छात्रों के अंकों के अनुसार वरीयता सूची तैयार की गई। यह वरीयता सूची संबंधित पाठ्यक्रम की अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई गई है।
विज्ञापन


वरीयता सूची में वार्ड कोटा, एनसीसी और एनएसएस जैसे प्रमाणपत्रों को नियमानुसार वेटेज के रूप में शामिल किया गया। इन प्रमाणपत्रों से छात्रों को अतिरिक्त अंक मिलेंगे। तीन वर्षीय एलएलबी में पंजीकृत छात्रों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उन्हें डैशबोर्ड पर प्रवेश शुल्क का लिंक भी प्राप्त करना होगा। स्नातक और परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक छात्र भी इस अंतिम प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन छात्रों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, पंजीकरण करने वाले ऐसे छात्रों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रवेश दिया जाएगा। छात्र समय से कॉलेज पहुंचे।--प्रो.साधना तोमर, प्राचार्य, एकेपी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed