फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   adg inspection hafijpur thana

Hapur News: एडीजी ने सुनी शिकायतें, दस में चार का किया निस्तारण

Sat, 09 Sep 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
adg inspection hafijpur thana
हापुड़। एडीजी राजीव सबरवाल ने शनिवार को थाना दिवस के दौरान हाफिजपुर थाने में शिकायतें सुनीं। इससे पहले एसपी ने थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी शनिवार को हाफिजपुर थाना पहुंचे। वहां समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के प्रति पुलिस सही व्यवहार रखे। इस दौरान थाने में करीब दस शिकायतें आईं, जिसमें से चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने इससे पहले थाने के रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेज की जांच की। उन्होंने आगंतुक कक्ष, महिला कक्ष और जनसुनवाई डेस्क का निरीक्षण किया। अपराध नियंत्रण, शिकायती प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, आईजीआरएस के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया। इसके अलावा इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी लंबित विवेचनाओं एवं अपराध नियंत्रण पर जोर दिया। एसपी ने भी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर पुलिस अभी से तैयारियों में जुट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed