फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Activists of BKU (Bhanu) group surrounded the Kotwal.

Hapur News: भाकियू (भानू) गुट के कार्यकर्ताओं ने कोतवाल का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Activists of BKU (Bhanu) group surrounded the Kotwal.
कोतवाली में एसएचओ का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद।
पिलखुवा। भाकियू (भानू) गुट के कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने एवं जबरन उठाकर ले जाने और तेजाब डालने की धमकी देने वाले दबंग युवकों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी का घेराव किया। एसएचओ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन


भाकियू (भानू) गुट के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि बुलंदशहर खुर्जा निवासी एक युवती जन्म से ही थानांतर्गत क्षेत्र के गांव निवासी अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई की है। वर्तमान में युवती हापुड़ स्थित एक कॉलेज में पढ़ाती है। आरोप है कि इसी गांव के तीन दबंग युवक उसे कॉलेज जाते समय रास्ते में अश्लील कमेंट्स कर छेड़छाड़ करते हैं, बाइक पर बैठने के लिए कहते हैं, विरोध करने पर जबरन उठा शारीरिक संबंध बनाने और तेजाब डालने एवं जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि दबंग शिक्षिका युवती को दो माह से परेशान कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्यालय में कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी का घेराव किया।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षिका युवती के फूफा की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed