फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused registry 17 acre land instead five

Hapur News: पांच बीघा के रुपये देकर किसान से कराया 17 बीघा का बैनामा

Mon, 17 Jul 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 17 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
accused registry 17 acre land instead five
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला में बैनामा लेखक ने किसान से पांच बीघा कृषि भूमि का सौदा कर धोखाधड़ी से 17 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया। इस संबंध में किसान ने तहसील प्रशासन से शिकायत कर आपत्ति लगाई तो बैनामा लेखक ने किसान को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बझैड़ा कला निवासी किसान हरजीत सिंह ने तीन माह पूर्व रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर अपनी करीब पांच बीघा जमीन बेचने के लिए एक बैनामा लेखक से 40 लाख रुपये में सौदा किया। जिसके बाद आठ मई को पांच बीघा भूमि का बैनामा कर दिया। कुछ दिन बाद जब उसका भाई धौलाना तहसील में अपनी भूमि दाखिल कराने पहुंचा तो पता लगा कि बैनामा लेखक ने जालसाजी से पांच बीघा के स्थान पर करीब 17 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया है। मामले की सूचना होने पर उन्होंने तहसील कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद दो दिन पूर्व बैनामा लेखक अपने साथियों के साथ किसान के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। साथ ही उसके द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति को वापस लेने और भूमि की तरफ न जाने की धमकी देते हुए ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने दस दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुनील सिंह, राजेंद्र, राजकुमार अवाना, कालीचरण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed