{"_id":"68053a94b4104094010621d4","slug":"accused-of-taking-fake-loan-on-womens-id-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123233-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिलाओं की आईडी पर फर्जी ऋण लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिलाओं की आईडी पर फर्जी ऋण लेने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुननगर में ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला अर्जुन नगर की महिला रीता तोमर, मुन्नी, कुसुम, गीता, सिकरा, पूजा, कुसुमलता सहित कई महिलाओं ने बताया कि एक महिला ने समूह की किस्त चलाने के नाम पर अन्य महिलाओं की आईडी से फर्जी ऋण ले लिया है।
महिलाओं ने बताया कि आरोपी महिला शुरू में एक या दो किस्तें जमा करती थी और बाकी की रकम हड़प लेती है। इसके बाद शिकायत करने पर आरोपी धमकी देने लगती कि वह विधवा है। घर के दरवाजे मत आना वरना केस कर दूंगी। सभी महिलाओं ने कोतवाली में शिकायत दी है और सबूत भी प्रस्तुत किए हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।