फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of beating a pregnant woman on the allegation of witchcraft

Hapur News: जादू-टोने के आरोप को लेकर गर्भवती महिला की पिटाई का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating a pregnant woman on the allegation of witchcraft
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी गर्भवती महिला ने गांव के ही लोगों पर जादू-टोने के आरोप को लेकर हुए विवाद में पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीरमपुर निवासी रुखसाना नें बताया कि उनकी बड़ी बेटी जिया की शादी हो चुकी है। महिला का आरोप है कि 24 मई को जिया गांव में ही एक परिचित के घर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके चरित्र पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन

रुखसाना का आरोप है कि जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। महिला ने बताया कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती है और मारपीट के कारण उसके सीने और पेट में दर्द की शिकायत बनी हुई है। पीड़िता की मां ने मामले में चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed