फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused go jail

Hapur News: गैंगस्टर एक्ट के दोषी को चार वर्ष तीन माह की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
accused go jail
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के एक आरोपी को दोषी करार दिया है। जिसमें कोर्ट ने दोषी को चार वर्ष तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद शर्मा ने बताया कि हापुड़ कोतवाली पुलिस ने थाने में हरेंद्र सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव ब्योही थाना राया जनपद मथुरा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। जिसमें पुलिस ने कहा कि अभियुक्त हरेंद्र सिंह एक सशस्त्र सुसंगठित गिरोह का सदस्य है। गैंग संगठित होकर अवैध शस्त्रों के बल पर क्षेत्र में भय व आतंक पैदा कर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन संचय करता है। आमजन में उक्त गैंग को लेकर भय व आतंक है। जिसके चलते कोई भी उक्त गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व गवाही देने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते ही पुलिस ने उक्त मुकदमा दर्ज किया है। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में चल रही थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश कमलेश कुमार ने मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश कमलेश कुमार ने आरोपी हरेंद्र सिंह को गैंगस्टर का दोषी करार देते हुए चार वर्ष तीन माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।अर्थदंड न देने पर दोषी को दस दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में न्यायालय ने हितेश पुत्र लक्ष्मण उर्फ लाला निवासी चांदनेर थाना बहादुरगढ़ को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने का दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोषी हितेश को छह माह के कारावास व तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed