{"_id":"68447612ffef1c8ec10e464c","slug":"accused-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1001-115238-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी फरार, सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी फरार, सहयोगी गिरफ्तार
Sat, 07 Jun 2025 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी 23 वर्षीय साजिया की मौत के मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। हालांकि, घटना में सहयोग करने वाले आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि हापुड़ नगर के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी समद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि उनकी बहन साजिया का निकाह गढ़ नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी जिशान उर्फ डॉन के साथ हुआ था। निकाह के बाद से उनकी बहन का पति जिशान, नफीस, फरमान, इरफान, ननद रेशमा, मामा तसलीम उनकी बहन से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोपियों ने दहेज में कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर उनकी बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर उनकी बहन की हत्या कर शव को पास के ही आम के बाग में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद तसलीम निवासी मोहल्ला कुरैशियान गढ़ को मीरा रेती मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।