फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of attempted murder of a married woman by strangulation over dowry

Hapur News: दहेज के लिए गला घोट कर विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accusation of attempted murder of a married woman by strangulation over dowry
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी मानसी त्यागी ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला घोंटकर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मानसी त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दस फरवरी 2026 को उनकी शादी गांव उपैड़ा निवासी दीपांशु त्यागी के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर कृष्ण त्यागी व सास ममता त्यागी कम दहेज का ताना देकर उनके साथ मारपीट करने लगे। तीन जुलाई को कमरे का दरवाजा बंद कर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों ने घोंटकर उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस व अपने मायके वालों को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें आरोपियों से बचाया। इसके बाद उनके दो भाई व मां भी उनकी ससुराल पहुंच गई। पुलिस ने उनके मायके वालों को वापस घर भी भेज दिया था। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed