{"_id":"678fcf39a88226db270a4e1e","slug":"accident-of-scooty-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119456-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार को वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार को वाहन ने मारी टक्कर
Tue, 21 Jan 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीगंज चौराहे के पास सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बुर्ज निवासी मनीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार की शाम लगभग सात बजे उनका भतीजा उमंग अग्रवाल निवासी कबाड़ी बाजार ताराचंद हवेली स्कूटी पर सवार होकर घर से अपनी पक्काबाग स्थित दुकान पर जा रहा था। मोहल्ला गांधीगंज चौराहे के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दौरान उनका भतीजा गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित के चाचा की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान कर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।