{"_id":"662fe166cb6a5a736b0661ea","slug":"accident-of-bus-and-tractor-trolly-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110061-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, आठ लोग घायल
Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-9 स्थित बुलंदशहर कट के पास हरदोई से गुरुग्राम जा रही बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इसमें सात वर्षीय बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की देर रात एक निजी बस हरदोई से करीब 60 यात्रियों को लेकर गुरुग्राम जा रही थी। जैसे ही बस सोमवार तड़के करीब चार बजे हाईवे-9 स्थित बुलंदशहर कट के पास पहुंची तो आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। इस दौरान बस में सवार यात्री सत्येंद्र, रामाधार, शिल्पी निवासीगण गांव पेठापुर जिला हरदोई, नीलम व ध्रुव (7) निवासीगण गांव शाहबाद जिला हरदोई, राजीव निवासी गांव कुशवाहा जिला हरदोई व ट्रैक्टर चालक आबिद निवासी गांव असकजपुर जिला अमरोहा व अन्य युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रैक्टर चालक आबिद की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाकर मामूली रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, हाईवे पर हादसे में बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके कारण हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। सीओ ने बताया कि बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। हालांकि अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।