{"_id":"6aa6dea1ebd210d10702aaa5","slug":"absconding-accused-arrested-in-connection-with-a-murderous-attack-on-three-real-brothers-balkati-sharp-edged-weapon-recovered-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148326-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन सगे भाईयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बलकटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन सगे भाईयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बलकटी बरामद
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने गांव श्यामपुर जट्ट में शनिवार की सुबह तीन सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद कर ली है।
गांव निवासी मोहित कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके बड़े भाई रोहित काम करके वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि रुपये लेन-देन के विवाद में गांव के ही मनीष, प्रवीण, राजन व नवीन ने रास्ते में उसके भाई को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके भाई पर हमला कर दिया। इसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर वह व उसका भाई अभिषेक अपने भाई को बचाने गए तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। हमले में उन्हें भी काफी चोटें आई।
इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीण को कनिया रोड स्थित गौशाला गेट के सामने से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद की। पुलिस टीम अब घटना में शामिल फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।