{"_id":"6881158ff13225046a0dd8c9","slug":"a-moving-car-turned-into-a-ball-of-fire-three-people-including-a-woman-jumped-out-and-saved-their-lives-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127760-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आग का गोला बनी चलती कार, महिला समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आग का गोला बनी चलती कार, महिला समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
मेरठ रोड पर धू-धू कर जलती कार।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बुधवार की सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कार बुरी तरह जलकर राख हो गई। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया था। खास बात यह है कि यह मार्ग कांवड़ मार्ग था, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जिला गाजियाबाद के मोहल्ला न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी वसीम अपनी बहन साहिबा व दोस्त आसिफ के साथ कार से मेरठ से गाजियाबाद जा रहे थे। मेरठ रोड फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगती देख लोगों के होश उड़ गए और घबराकर सभी लोग कार से कूद गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कार में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर आने जाने वाले राहगीरों में अफरातफरी मच गई और यातायात भी बाधित हो गया था। पुलिस ने आग बुझने पर यातायात को सुचारू कराया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगना प्रतीत हो रहा है। सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच कराई जा रही है।