फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A massive fire broke out in an electronics showroom, causing losses worth lakhs

Hapur News: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in an electronics showroom, causing losses worth lakhs
मुरादनगर। मेन कस्बा रोड पर विजयमंडी के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग बुझाई। आग में शोरूम के बाहर खड़ी एक स्कूटी और बाइक भी जल गई।
विज्ञापन


मेन कस्बा रोड पर विजयमंडी के सामने जितेंद्र कुमार परिवार समेत रहते हैं। घर के नीचे ही उनका वत्स इलेक्ट्रॉनिक के नाम से शोरूम है। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक शोरूम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे शोरूम में फैल गई। शोरूम में काम करने वाले कर्मियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आकर शोरूम के बाहर खड़ी एक बाइक व स्कूटी भी पूरी तरह से जल गई। आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में हुए नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है। लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

-कस्बा रोड पर लगा जाम-
कस्बा रोड भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है। जिस समय इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगी उस समय मार्ग पर जाम लग गया। जाम के कारण दमकल को भी घटना स्थल पर पहुंचने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed