फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A group of monkeys brought down a wall, killing a woman and injuring eight others

Hapur News: बंदराें के झुंड ने गिराई दीवार, महिला की मौत, आठ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys brought down a wall, killing a woman and injuring eight others
बंदरों के झुंड ने दीवार गिराई। ईंट लगने से महिला राजकुमारी की मौत।
मोदीनगर। सुदामापुरी कॉलोनी में मकान की छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों के झुंड ने बालकनी की दीवार गिरा दी। इस दौरान ईंट लगने से महिला राजकुमारी (45) की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। महिला की मौत से कॉलोनी में मातम पसर गया। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सुदामापुरी कॉलोनी के रहने वाले वेदप्रकाश के पुत्र संदीप कुमार की शनिवार को बरात जानी है। बरात से पहले शुक्रवार रात घर पर चाक व भात समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। कार्यक्रम में कॉलोनी की कई महिलाएं में शामिल होने पहुंची। पड़ोसी राजकुमारी भी शामिल थीं। इसी दौरान वेदप्रकाश के घर के सामने स्थित रोहित के मकान पर बंदरों का झुंड उत्पात मचाने लगा। उत्पाती बंदरों ने रोहित की बालकनी की दीवार गिरा दी।
विज्ञापन

दीवार का मलबा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल बाहर खड़े लोगों पर गिरा। मलबे की चेपट में आकर आठ से दस लोग घायल हो गए। दो ईंट राजकुमारी के सिर में लगीं। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग घायलों को किसी तरह नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। मलबे की चपेट में आने से बीना, सोमा देवी, बबीता, ममता, प्रमोद कुमार, दो वर्षीय बच्चा नीत, ममता देवी और जयवीरी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
राजकुमारी की मौत से कॉलोनी में मातम

अशोक कुमार पत्नी राजकुमारी व 19 वर्षीय पुत्र निखिल के साथ रहते हैं। अशोक कुमार छपाई फैक्टरी में कर्मचारी हैं। निखिल एक कॉलेज से बीसीए कर रहा है। राजकुमारी की मौत के बाद कॉलोनी में मातम पसर गया। गमगीन अशोक कुमार के आंसू थम नहीं रह थे। पुत्र निखिल का भी रो-रो कर बुरा हाल था। लोग किसी तरह पिता पुत्र को संभालने का प्रयास कर रहे थे। शनिवार को ब्रजघाट पर राजकुमारी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed