फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A father and his two sons were beaten up for protesting against the pickup truck collision

Hapur News: पिकअप की टक्कर मारने का विरोध करने पर पिता व उसके दो पुत्रों को जमकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
A father and his two sons were beaten up for protesting against the pickup truck collision
धौलाना। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सिवाया रोड स्थित खेत पर पिकअप की टक्कर मारने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर पिता व उसके दो पुत्रों को जमकर पीटा। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव नरायनपुर बांसका निवासी हरदास सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने पुत्र मुकुलकांत व ध्रुवकांत के साथ अपने गांव सिवाया रोड स्थित पानी के प्लांट के पास खेत पर चारा लेने गए थे। आरोप है कि गांव सिवाया निवासी दो व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ पिकअप में सवार होकर यहां पहुंचे और उनके पुत्र मुकुलकांत को टक्कर मार दी। उनके व उनके पुत्र ध्रुवकांत के विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए उन्हें जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुत्र मुकुलकांत के सिर में डंडा भी मारा। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पुत्र मुकुलकांत बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना से वह व उनका परिवार अधिक भयभीत है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed