फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A couple and two children were injured in a truck collision, the car parked at the accident site was burnt to ashes

Hapur News: ट्रक की टक्कर से दंपती व दो बच्चे हुए घायल, दुर्घटनाग्रस्त खड़ी कार जलकर हुई खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A couple and two children were injured in a truck collision, the car parked at the accident site was burnt to ashes
हाईवे पर जलती कार।  - फोटो : वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित सबली कट के पास मंगलवार देर रात एक कार ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार दंपती व दो बच्चों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस के कर्मचारियों ने परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दुर्घटना के आधे घंटे बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार में अचानक आग लग गई और कार जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा रोहतक के गांव निनाना निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी निशा, पुत्री एंजेल व पुत्र हार्दिक के साथ कार में सवार होकर मंगलवार की रात रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। एनएच-9 स्थित सबली कट के पास पहुंचने पर उनकी कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह सभी घायल हो गए थे और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कार चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन कार चालू नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कार हाईवे पर खड़ी कर एनएचएआई एंबुलेंस को इसकी सूचना दी थी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि रात लगभग साढ़े 12 बजे दुर्घटनाग्रस्त इस कार में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि आग से पूरी कार जल गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कार के आसपास कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। शुरूआत में लग रहा था कि कार सवार फरार हो गए हैं। लेकिन बाद में पता चला कि घायल कार सवार दंपती व बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed