{"_id":"112-42218","slug":"Hapur-42218-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या की कोशिश ः पहले दबाया गला फिर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की हत्या की कोशिश ः पहले दबाया गला फिर लगा दी आग
Hapur
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिसे जमीन बेची, वही रुपयों के लालच में जान का दुश्मन बन बैठा। घर में वृद्धा को अकेली देख धावा बोल दिया। गला दबाकर मारने की कोशिश की। फिर बिस्तर पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा दी और 2.20 लाख रुपये लेकर भाग गया। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने वृद्धा की जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक 40 फीसदी झुलसी वृद्धा की हालत नाजुक है। इस मामले में पीड़िता के बेटे ने थाने में नामजद तहरीर दी लेकिन चार दिन तक पुलिस टरकाती रही। इससे ग्रामीणों में गुस्सा भड़का तो उन्होंने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वारदात धौलाना थाना क्षेत्र के गांव मतनावली की हैं जहां के रहने वाले सुरेंद्र ने डेढ़ बीघा जमीन अपने पड़ोसी को बेची थी। एडवांस के तौर पर 5 लाख रुपये मिले। इसमें से ढाई लाख लाख रुपये उसने बैंक में जमा किए और बाकी लिवर की बीमारी से पीड़ित भाई जितेंद्र के इलाज के लिए घर में रखे थे। आरोप है कि इन्हीं रुपयों के लालच में उसके पड़ोसी ने 4 दिन पहले 6 दिसंबर की दोपहर घर में अकेली मां रामभूली (75) पर हमला कर दिया। विरोध पर रामभूली का गला दबा दिया। फिर उसके बिस्तर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी और घर में रखे 2.20 लाख रुपये लेकर भाग गया। वृद्धा की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में धौलाना थाने में नामजद तहरीर दी गई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों को पकड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अमित राणा, सतेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रामपाल सिंह, ब्रजपाल, तेजवीर, गोपाल सिंह आदि रहे।