फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दूषित भूजल के खिलाफ हिंडालपुर के लोग भड़के

दूषित भूजल के खिलाफ हिंडालपुर के लोग भड़के

Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। दूषित भूजल से परेशान गांव हिंडालपुर के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट गया। उन्होंने मदर डेयरी के बाहर तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर जल प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में मौके पर एसडीएम ने पहुंचकर सोमवार तक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे गांव हिंडालपुर के ग्रामीण हाईवे स्थित मदर डेयरी पर पहुंचे और जल प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि फैक्ट्रियां का केमिकलयुक्त पानी हैंडपंपों से निकल रहा है। जिसका सेवन करने से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार प्रशासन को इस संबंध में लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम कन्हई सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और सोमवार तक ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ पिलखुवा डॉ. प्रवीण रंजन और कोतवाल वीपीएस यादव भी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन करने में केदारनाथ, रजनीश, गणेश, चेतना, अंकुर, कपिल, सौरभ, भानू, मोनू, गौरव, भूजवीर, सुग्रीव, अमरीश, डब्बू, पंकज, प्रमोद, जोनी, सुधीर, मनोज, संजय, राहुल, वैभव और अंकित सहित ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed