{"_id":"112-40988","slug":"Hapur-40988-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम ः फिर एक खाते से 50 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम ः फिर एक खाते से 50 हजार निकाले
Hapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले के खाताधारकों के खाते से रुपये उड़ाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर एक खाते से 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। एक हफ्ते में दस से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस और बैंक अधिकारी हाथ पर हाथ्ा रखे बैठे हैं। हर बार रुपये पटना में निकाले गए। इस तथ्य को जानते हुए भी पुलिस पटना जाकर जांच करने से कतरा रही है। लगातार रुपये निकाले जाने से हापुड़ के बैंक खताधारकों में आक्रोश है।
चमरी रोड अंबेडकर विहार निवासी मुकेश कुमार का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 18 अक्तूबर तक उनके खाते में एक लाख रुपये थे। रात में उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसके बाद अगले दिन 19 अक्तूबर को भी खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए। 20 अक्तूबर की सुबह उसने अपने मोबाइल पर एसएमएस देखा तो वह बैंक पहुंचा और खाते से निकाले गए रुपये के बारे में जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से वह लगातार बैंक के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को पीड़ित ने बैंक अधिकारियों की लापरवाही से आजिज आकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि बैंक खातों से रुपये का निकलना गंभीर मामला है। पुलिस टीम बैंक अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करेगी।