{"_id":"112-40911","slug":"Hapur-40911-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा पेंच में केला गोदाम लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा पेंच में केला गोदाम लगी आग
Hapur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा पेंच में स्थित एक केले के गोदाम में बृहस्पतिवार रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में खड़ी बाइक, केले की क्रेट सहित लाखों का माल जल गया था।
खुर्जा पेंच निवासी वेद प्रकाश का पास में ही केले का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात दीपावली की पूजा करने के बाद सभी लोग घर आ गए थे। रात करीब 11: 30 बजे गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने वेद प्रकाश को सूचना दी। गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल हो गई। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम के भीतर खड़ी एक बाइक, केले की 250 क्रेट, बिजली कंट्रोल करने का सिस्टम, स्टेबलाइजर, कीमती कागजात राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई थी।
इसके अलावा शिवपुरी निवासी हरिशंकर गुप्ता के मकान में रखे सिलेंडर से गैस लीकेज के कारण आग लग गई। सूचना पर दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
पिलखुवा में लपटों से घिरा नमकीन फैक्ट्री का गोदाम
पिलखुवा। चंडी मंदिर के पास स्थित नमकीन की फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक भी झुलस गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ला शिवपुरी, हापुड़ निवासी विजय कुमार अग्रवाल की पिलखुवा चंडी मंदिर के पास नमकीन की फैक्ट्री है। बताते हैं कि बुधवार की रात एक बजे अचानक शार्ट सर्किट से फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। थोड़ी ही देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह झुलस गए।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया।