{"_id":"112-40859","slug":"Hapur-40859-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा फैलने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा फैलने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
Hapur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की अनदेखी से पीरबहाउद्दीन में गंदगी व्याप्त है। मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जल्द सफाई की मांग की। समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ले में कूड़ा घर बना हुआ है। इसमें पूरे मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते हैं। सफाई कर्मी जब यहां से कूड़ा उठाने के लिए आते हैं तो कूड़ा सड़क पर गिर जाता है। सड़क पर कूड़ा फैलने से आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सफाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गंदगी का आलम यह है कि मोहल्ले में बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी जटिल समस्या का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इमरान, भूरा, आदिल, नूर मोहम्मद, चमन, नसीमुद्दीन, बाबू खां, साबिर, शब्बीर, तौसीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन