फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लगी आग तो बुझाएंगी चार दमकल

लगी आग तो बुझाएंगी चार दमकल

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। आतिशबाजी कही आपकी दीपावली काली न कर दे इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अलावा दमकल विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए 24 घंटे दमकल की चार गाड़ियां तैयार रहेंगी। वहीं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल का कहना है जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसडीएम और तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। थाना स्तर पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मौजूद रहेगा। कोई पूर्व अनुमति लिए जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सादी वर्दी में भी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के अलावा विजलंेस के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के बीच आतिशबाजी बेचने पर धरपकड़ होगी
गढ़मुक्तेश्वर। हादसों के मद्देनजर दिवाली पर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। दिवाली में तय किए गए स्थानों पर ही आतिशबाजी की दुकान लगेंगी। आबादी के बीच आतिशबाजी के सामान बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। आबादी के बीच पटाखे बेचने वालों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। दिवाली की खुशी के मौके पर होने वाली आतिशबाजी में जरा सी चूक होने से बड़ा हादसा हो जाता है। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग पूरी सख्ती के साथ आतिशबाजी बेचने वालों पर कड़ा शिकंजा कस रहा है। एसडीएम शमशाद हुसैन और डीएसपी शील कुमार के निर्देशन में पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने नगर समेत क्षेत्र में कई स्थानों पर चेकिंग की। कोतवाल पीपी सिंह का कहना है तेज आवाज आतिशबाजी किसी भी दशा में नहीं बिकने दी जाएगी। आबादी के बीच आतिशबाजी बेचने पर धरपकड़ शुरू कर दी गई है।



बिना लाइसेंस के बिना आतिशबाजी बेचने वालों की धरपकड़ भी की जा रही है।

000

यहां लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

गढ़ में बारादरी मैदान
सिंभावली में नहर किनारे
बक्सर में नहर पटरी
ब्रजघाट में रामलीला मैदान
डेहरा कुटी में मंदिर के पीछे
बहादुरगढ़ में प्राइमरी स्कूल

इनसे मिलेगी मदद
डीएम कैंप कार्यालय-01222-334400
एसपी कैंप कार्यालय-01222- 315628
अग्निशमन केंद्र -01222-312100
सीएचसी अधीक्षक का नंबर-9758443948
जिला कंट्रोल रुम-01222-2308101, 100
श्रीमती वीरा देवी मोदी महिला अस्पताल-01222-306456
देवनंदनी अस्पताल-3200700
सीओ हापुड़-9454401574
सीओ गढ़मुक्तेश्वर-9454401575
सीओ पिलखुवा-9454401950
एसडीएम हापुड़-9454416777
एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर-9454416778
एसडीएम धौलाना-9412775073
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed