{"_id":"112-40846","slug":"Hapur-40846-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने खाते से उड़ाए 70 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों ने खाते से उड़ाए 70 हजार
Hapur
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात क्षेत्र की वैशाली कालोनी निवासी के खाते से जालसाजों ने 70 हजार रुपये उड़ा दिए। यह वारदात बिहार के पटना से अंजाम दिए गए। मंगलवार को मामला संज्ञान में आने पर खाताधारक ने देहात थाने में तहरीर देकर दी तो पुलिस ने दिया। इस जिले में तीन दिन में साइबर क्राइम की तीसरी घटना है। मामले को लेकर न बैंक अधिकारी गंभीर हैं और न ही पुलिस।
वैशाली कालोनी निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गांधी गंज पक्का बाग (हापुड़) में अकाउंट है। उसके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसकी जानकारी उसे सोमवार रात एसएमएस मिलने पर हुई। जानकारी करने पर पता चला कि रुपये बिहार के पटना से निकाले गए हैं।
मंगलवार सुबह वह बैंक अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने पुलिस के पास भेज दिया। पीड़ित जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेने से ही इंकार कर दिया। इस तरह एटीएम खातों से रुपये उड़ाने की तीन वारदात हो चुकी हैं लेकिन बैंक और पुलिस अधिकारी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
अकाउंट की जानकारी ले उड़ा दिए 7 हजार
हापुड़। एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर बदमाश दूसरों के खातों से आन लाइन खरीदारी का चूना लगा रहे हैं। सोमवार रात मोहल्ला तगासराय के एक युवक से बैंक एकाउंट की जानकारी हासिल कर बदमाशों ने उसके खाते से सात हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला तगासराय निवासी सोनू शर्मा का प्राइवेट बैंक में बचत खाता है। सोमवार देर शाम उसके मोबाइल पर एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और एकाउंट तथा एटीएम कार्ड के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान सोनू के खाते से तीन बार में कुल सात हजार रुपये निकाल लिए गए। इस बात का पता एसएमएस आने पर चला। मंगलवार को पीड़ित बैंक पहुंचा और मामले की जानकारी से बैंक अधिकारियों को अवगत कराया। बैंक कर्मियों ने पहले पुलिस से शिकायत करने और बाद में उनसे संपर्क करने की बात कहकर टरका दिया। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिछले दो दिनों में साइबर क्राइम की यह तीसरी घटना है। अभी तक पुलिस ने तीनों वारदातों में किसी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।