{"_id":"112-40842","slug":"Hapur-40842-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसवी में पांच पदों पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसवी में पांच पदों पर होगा चुनाव
Hapur
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनावी सरगर्मी चरम पर है। हर प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मांगने में जुटे हैं। इस बार पांच पदों के लिए चुनाव होगा। छात्र स्कूल के आईकार्ड से भी मतदान कर सकेंगे। कॉलेज परिसर में आचार संहिता लागू है। इसके चलते हर प्रत्याशी वोट के लिए सजगता से कदम उठा रहा है। एसएसवी पीजी कॉलेज में छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा होने के चलते चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां भी अंदरखाने माथापच्ची कर रही है। वहीं छात्रसंघ चुनाव अफसरों ने भी शांतिपूर्वक चुनाव कराने की रणनीति लगभग तैयार कर ली है। चुनाव अधिकारी डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के पद पर होगा। छात्र/छात्राएं आईकार्ड के माध्यम से भी वोट डाल सकते हैं। इत्तफाक से छात्र को आईकार्ड गुम हो गया है तो उसका सत्यापन कर वोट देने की अनुमति रहेगी। इस वर्ष करीब 4300 छात्र/छात्राएं वोट डालेंगे। कालेज में आचार संहिता लागू हो चुकी है। उधर, सीओ विशाल यादव का कहना है कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
विज्ञापन