{"_id":"112-40839","slug":"Hapur-40839-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 बीएलओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 बीएलओ पर होगी कार्रवाई
Hapur
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गैरहाजिर रहे 18 बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की तहसील प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 15 अक्तूबर से शुरू हो गया है। विशेष अभियान 19 अक्तूबर को हुआ था लेकिन अभी भी ऐसे 18 बीएलओ हैं जिन्होंने न तो स्टेशनरी ली और न ही बीएलओ का कार्य शुरू किया है। विशेष अभियान में भी वह नदारत रहे थे।
तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने बताया कि बीएलओ दीपशिखा, जितेंद्र शर्मा, सूरज पाल, विनेश रतन भास्कर, नरेंद्र कौर, विमला राजन, शालिनी शमी, सुनेना, आभा त्यागी, प्रीति सारस्वत, शाहिस्ता, प्रवीन, पूनम, रामबेटी, अलका शर्मा, नीशू, नीतू शर्मा, अंशू रानी, सीमा अग्रवाल अभी तक अपने कार्य पर नहीं आईं है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को संस्तुति की गई है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।