{"_id":"112-40823","slug":"Hapur-40823-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा, धरना
Hapur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दरोगा पर अवैध वसूली का आरोप लगा भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। बाद में भाकियू कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे डीएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हो सका।
भाकियू की मासिक पंचायत सोमवार को बहादुरगढ़ के डेहरा कुटी स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। पंचायत में गांवों से आए किसानों ने अपनी समस्या का निराकरण कराने की मांग की। बहादुरगढ़ के किसानों ने एक दरोगा पर अवैध वसूली करने और लोगों के साथ अभद्रता करने की शिकायत की। मामले की जानकारी होते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह, जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामपाल चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में थाने पहुंच गए। गुस्साए कार्यकर्ता थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे।
भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठकर आरोपी दरोगा को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही डीएसपी शील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। तब जाकर तीन घंटों बाद भाकियू कार्यकर्ता धरने से उठकर अपने गांव चले गए। मासिक पंचायत में तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान और जिला कार्य कारिणी सदस्य प्रधान हरेंद्र सिंह ने कहा कि नानई हल्के में तैनात लेखपाल का निलंबन होने के बाद भी लेखपालों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हो पा रहा है।