{"_id":"112-40729","slug":"Hapur-40729-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएमयू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएमयू ने किया प्रदर्शन
Hapur
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। डबल डेकर ट्रेन में रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीओएम पर कर्मचारी को धमकी देने का आरोप लगाकर एनआरएमयू के शाखा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। शाखा सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि सीनियर डीओएम ने एक गार्ड की पत्नी की डिलीवरी के समय साथ रहने से इंकार करते हुए उसे ड्यूटी करने की हिदायत दी। ऐसा न करने पर धमकाने का भी आरोप है। एनआरएमयू के वरिष्ठ अधिकारियों के आह्वान पर मुरादाबाद मंडल में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में अशोक शर्मा, सुशील कुमार, महेंद्र सिंह, इरशाद खां, विकास शर्मा, राजेंद्र, सुखवीर सिंह, पुनीराम मीना आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन