{"_id":"112-40715","slug":"Hapur-40715-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ तहसील में होगा मेले का कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ तहसील में होगा मेले का कंट्रोल रूम
Hapur
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ गंगा मेले में व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए इस बार पहली बार गढ़ के तहसील मुख्यालय में मेले का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। वे व्यवस्थाओं को मॉनिटरिंग का जिम्मा संभालेंगे।
खादर मेले की तैयारी में जिला प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। गढ़ तहसील मुख्यालय में पहली बार कंट्रोल रूम बनाया जाना है। जिसमें पुलिस-प्रशासन के साथ ही मेले की सभी व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हर समय मौजूद रहेंगे। जो अपनी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कराने के साथ ही उनका स्थलीय निरीक्षण और मॉनिटरिंग का जिम्मा भी संभालेंगे। मेला स्थल पर हुई समीक्षा बैठक में डीएम अजय कुमार यादव ने तैयारी में ढिलाई सामने आने पर कड़ी नाराजगी जताकर कई महकमों के अफसरों को अपना रवैया बदलने की कड़ी हिदायत भी दी थी। डीएम का कहना है कि मेले की तैयारियों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे, जो कोई भी जरूरत पड़ते ही तत्काल मौके पहुंचेगे।
नौकायन से तैयारी का जायजा लिया
अफसरों ने मोटर बोट से गंगा कटान समेत विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। गहराई वाले स्थानों पर स्नानघाट न बनाए जाने की कड़ी हिदायत दी। जिला पंचायत चेयरमैन पति सतपाल यादव समेत महकमे से जुड़े अफसरों ने बृहस्पतिवार को मेले की व्यवस्थाओं की जांच की।