{"_id":"112-40705","slug":"Hapur-40705-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर भड़के ग्रामीण
Hapur
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नलों से बदबूदार पानी निकलने से परेशान परेशान गांव अनवरपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम सरस्वती मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आपूर्ति सही नहीं हुई तो डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई जाएगी। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे गांव अनवरपुर निवासी शेखर तोमर के नेतृत्व में लोग सरस्वती मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर कॉलेज का दूषित पानी भूमिगत करने का आरोप लगाया। ग्रामीणाें का कहना था कि प्रबंधन कॉलेज के गंदे पानी को भूमिगत कर रहा हैं, जिससे गांव के नलों से बदबूदार पानी निकल रहा है। इसकी पुष्टि सैंपल में भी हो चुकी है। इस मौके पर सुमित, जफर,सचिन, राजू, गोलू, सौरभ, सूरज, बालमुकंद, फिरौज, छोटे, राजगिरि, अमित, नितिन, विनोद, वैभव शामिल रहे।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द मामले की जानकारी कराएंगे। ग्रामीणों को अगर कोई दिक्कत है तो वह कालेज प्रबंधन से बातचीत कर सकते हैं। - नरेंद्र शर्मा, डायरेक्टर, सरस्वती मेडिकल कॉलेज
मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हैं तो पानी की जांच कराई जाएगी। ग्राामीण मुझसे मिलकर शिकायत कर सकते हैं। - केबी सिंह, उपजिलाधिकारी