{"_id":"112-40159","slug":"Hapur-40159-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहरा में इंटर कालेज बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहरा में इंटर कालेज बनने का रास्ता साफ
Hapur
Updated Mon, 29 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा (ब्यूरो)। धौलाना ब्लाक के गांव दहरा और आसपास के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही गांव में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण शुरू होगा। विद्यालय के लिए गांव में पांच एकड़ भूमि मिल गई है। डीआईओएस ने कालेज निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराने को रिपोर्ट भेजी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कालेज के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इंटर कालेज के बनने से सैकड़ों छात्रों को लाभ मिलेगा।
वर्तमान में दहरा गांव समेत आसपास के गांवों के स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए धौलाना और पिलखुवा जाते हैं। आठ-दस किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के कारण स्टूूडेंट्स को काफी परेशानी होती है। परेशानी की वजह से तमाम छात्रों ने पढ़ाई छोड़ दी।
अब इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना होगा। लंबे इंतजार के बाद दहरा में राजकीय इंटर कालेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। गांव में विद्यालय के निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि भी मिल गई है। उम्मीद है कि जल्द बजट आते निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।