फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गन्ने के खेत में तेंदुआ, गुर्राहट सुन भागे किसान

गन्ने के खेत में तेंदुआ, गुर्राहट सुन भागे किसान

Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर में तेंदुए का खौफ खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को झड़ीना के जंगल में गन्ने की कटाई कर रहे किसान गुर्राहट सुनकर ही मारे डर से भाग खड़े हुए। गांव पहुंचकर लोगों को आपबीती बताई तो लोग खेत खंगालने पहुंचे। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला लेकिन ग्रामीणों में खौफ के साथ गुस्सा भी पनप रहा है। उनका आरोप है कि लगातार सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुए को ढूंढने में खास सक्रियता नहीं दिखाई है। मालूम रहे कि झड़ीना में रविवार सुबह दो युवकों देवेंद्र और प्रशांत ने जंगल जाते वक्त तेंदुए के जोड़े को देखा था। अगले ही दिन स्कूल के पास सड़क पर लेटे कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया था। इसकी चर्चाएं अभी थमी भी नहीं थीं कि मंगलवार को गन्ने की कटाई कर रहे किसानों ने फसल में हलचल और गुर्राने की आवाजें सुनीं। अनवर, जमील, सुल्तान, देवेन्द्र, आशु, वसील खां, लक्खा का कहना है ईख में तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई देने पर वे भाग खड़े हुए। स्वतंत्र लेखक मंच के राष्ट्रीय सदस्य सुबोध त्यागी का कहना है कि तेंदुए ने बड़े स्तर पर दहशत फैलाई हुई है, परंतु इसके बाद भी वन विभाग तेंदुए का सुराग लगाने की बजाए हकीकत को झुठलाने में जुटा हुआ है जिससे किसानों समेत ग्रामीणों के सिर पर मंडरा रहा खतरा दूर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम भी दौड़ी
वन दारोगा केपी सिंह का कहना है कि विभागीय टीम ने झड़ीना के जंगल में पहुंचकर जांच पड़ताल की । खेतों की मिट्टी गीली होने के बाद भी किसी स्थान पर तेंदुए जैसे किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान तक नहीं मिले। इसके बाद भी तेंदुए से जुड़े दूसरे पहलुओं की शीघ्र ही जांच पड़ताल कराकर सारी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एलर्ट, कराएगा जांच
तहसीलदार भगत सिंह का कहना है कि गढ़ के गांव झड़ीना और बुलकाना के जंगल में तेंदुआ आने की खबर पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन को वन विभाग की टीम मौके पर भिजवाकर जांच पड़ताल कराने के साथ ही सच्चाई सामने आने पर ठोस कदम उठाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed