{"_id":"112-28188","slug":"Hapur-28188-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 11 घायल
Hapur
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ निवासी व्यापारी मंगलवार सुबह को गढ़ की फल मंडी आ रहे थे। रास्ते में गाड़ी को टेंपो ने टक्कर मारकर पलट दिया। चालक गोपाल, व्यापारी फूलसिंह, पीतम और करनसिंह घायल हो गए। हाईवे के वैट मोड़ पर दोपहर के समय कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वैट निवासी इंसाफ अली और उसका रिश्तेदार वसीम निवासी मुरादपुर घायल हो गए। उधर, दशहरा मेले में स्नान करने आ रहा गाजियाबाद का रोहन और उसका चाचा रेशम सिंह कार की साइड लगने से घायल हो गए। उधर, पिलखुवा।में थाना बाबूगढ़ छावनी के गांव सिमरौली निवासी दिपांशु अपने दोस्त छोटू के साथ पिलखुवा से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में डूहरी पेट्रोल पंप के पास आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, अतरौली मार्ग पर साइकिल सवार रामवीर निवासी छिद्दापुरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन