फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चलती बस से वृद्धा को धकेला, भड़के यात्री

चलती बस से वृद्धा को धकेला, भड़के यात्री

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा के दोनों पैर कुचले, भीड़ ने गढ़ बुलंदशहर रोड जाम किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। वृद्धा को चलती बस से धक्का दिए जाने पर रविवार को गांव सदरपुर में एक घंटे तक हंगामा हुआ। वृद्धा के दोनों पैर बस से कुचल जाने से आक्रोशित भीड़ ने गढ़-बुलंदशहर मार्ग जाम कर दिया। बस चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस अफसरोें की मशक्कत के चलते एक घंटे बाद जाम खुला।
बुलंदशहर के गांव भैंसोड़ा निवासी चंद्रवती रविवार सुबह स्याना सामान खरीदने गई थी। वापसी में वह गलती से बुलंदशहर से गढ़ आ रही बस में सवार हो गई। गांव आने पर उसने चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन उसने अनसुनी कर दी। बस न रुकने पर वृद्धा ने शोर मचाया। अन्य यात्रियों ने भी बस रोकने का दबाव बनाया। आरोप है कि परिचालक ने वृद्धा को खिड़की के पास खड़ा कर दिया और सदरपुर आया, तो चलती बस से धक्का दे दिया। वृद्धाके दोनों पैर बस से कुचल गए। चालक बस को लेकर मौके से भाग निकला। वृद्धा को लहूलुहान हालत में देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंनेे हंगामा कर गढ़-बुलंदशहर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। एसआई ऋषिपाल सिंह ने आरोपी बस चालक-परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

टाटा 407 ने बच्चे को कुचला, तीन घायल
गढ़। सिंभावली क्षेत्र के गांव न्याजपुर खय्या निवासी अजीत के पुत्र गुरदीप की बारात रविवार को हापुड़ के गांव मलकपुर में गई थी। टाटा 407 में लगे डीजे की गाड़ी पीछे करने के दौरान मलकपुर निवासी जसवीर पुत्र 9 वर्षीय मनप्रीत की नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि न्याजपुर खय्या निवासी दीपक की पुत्री चाहत और विपिन का पुत्मुकुल और सुदेश पाल पुत्र कपिल घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। एसओ हापुड़ देहात अवनीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने कार्यवाई से इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

किया है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed