फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   21 घंटे गुल रही पिलखुवा की बिजली

21 घंटे गुल रही पिलखुवा की बिजली

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। पावर कारपोरेशन की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को 21 घंटे बत्ती गुल रहने के रूप में भुगतना पड़ा। जर्जर खंभे टूटने से तीन लाइनमैनों के घायल होने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने रातभर शहर की सप्लाई बंद रखी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे खेड़ा गांव में एचटी लाइन का तार जोड़ते वक्त खंभा टूटने से तीन लाइनमैन घायल हो गये थे। लेकिन कोई भी बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इसी से नाराज होकर संविदा कर्मचारियों ने बत्ती गुल कर दी। शाम साढ़े छह बजे से लेकर शुक्रवार की शाम तीन बजे तक बत्ती गुल रही। साढ़े तीन बजे बिजली सप्लाई दी गई। भूमि की सतह से गलने के कारण बिजली का खंभा गिरा था। टैक्सटाइल फैक्ट्रियों में बिजली के अभाव में उत्पादन ठप रहा। एसडीओ तक किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। कांग्रेस नगरध्यक्ष ज्ञानेन्द्र गुप्ता का कहना है कि खम्भे और तार टूटना बिजली अधिकारियों की लापरवाही है। जबकि परेशानी जनता उठा रही है। एक्सईएन एके सिंह ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

दो हजार ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप
हापुड़। बीएसएनएल अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर के दो हजार ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप हैं। जरूरी कार्य करने के लिए लोगों ने साइबर कैफे का सहारा लिया है। वहीं बीएसएनएल अधिकारियों ने फिर से मशीनों में तकनीकि खराबी का रोना रो दिया। आए दिन ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल से हटता जा रहा है। लैंड लाइन फोन उपभोक्ता भी आए दिन केबिल कटने की समस्या से परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जनपद की इंटरनेट सेवा ठप हो गई, जो दोपहर करीब एक बजे सुचारू हो सकी। एसडीओ का कहना है कि गाजियाबाद में मशीनों में तकनीकि खराबी के चलते ब्रॉडबैंड सेवा बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड प्लान लागू ः एसडीओ राजेश सिंह का कहना है कि नया ब्रॉडबैंड प्लान लागू कर दिया गया है। उपभोक्ता फ्री कॉल का लाभ सिर्फ बीएसएनएल नेटवर्क पर ही उठा सकते हैं। हालांकि नए प्लान से उपभोक्ताओं की शिकायत काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed