{"_id":"112-24378","slug":"Hapur-24378-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर ठप रहे ब्रॉडबैंड कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर ठप रहे ब्रॉडबैंड कनेक्शन
Hapur
Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड (ब्यूरो)। बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार का दिन काफी परेशानी भरा रहा। सुबह 7 बजे से इंटरनेट सेवा ठप रही, जो शाम 5 बजे चालू हो सकी। गाजियाबाद के पास केबल कटने से यह दिक्कत आई थी।
हापुड़ जनपद में लगभग दो हजार उपभोक्ता बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्रयोग करते हैं। शुक्रवार की सुबह 7 बजे इंटरनेट सेवा बिल्कुल ठप हो गई।इसके चलते उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। कुछ उपभोक्ताओं ने अपना जरूरी कार्य करने के लिए साइबर कैफे का सहारा लिया।
उपभोक्ता वेदप्रकाश का कहना है कि कनेक्शन ठप रहने से वह समय से कार्य नहीं कर सके। पंकज अग्रवाल का कहना है कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन बंद होने से काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के पास केबिल कटने और कुछ तकनीकि कमी से यह दिक्कत आई थी। शाम को सेवा सुचारु कर दी गई।