फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मतदाता बनने पहुंचे 550 लोग

मतदाता बनने पहुंचे 550 लोग

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में रविवार को लगे मतदाता जागरूकता मेले में 550 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म जमा किए जबकि 19 ने नाम कटवाने और 76 ने त्रुटि सही कराने के लिए फार्म जमा किए। वहीं, तहसीलदार ने मेले से गैरहाजिर 12 बीएलओ और 28 पदाभिहित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे से ही मेले में लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और त्रुटि सही कराने के लिए पहुंचने लगे थे। एसडीएम जयशंकर मिश्रा, तहसीलदार कुमार भूपेन्द्र सिंह भी मेला स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि मतदाता जागरूकता मेले में 550 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 19 ने नाम कटवाने और 76 ने त्रुटि सही कराने के लिए फार्म जमा किए। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि फार्मों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़े, काटे और त्रुटि को सही किया जाए। तहसीलदार ने बताया कि मेले में 12 बीएलओ और 28 पदाभिहित अधिकारी गैरहाजिर रहे हैं। उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। वहीं कई लोग फोटो पहचान पत्र न बनने से परेशान थे। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही तहसील में फोटो पहचान पत्र बनवाने का कार्य कराया जाएगा। वहीं, गढ़ के नगर पालिका में लगे मेले में मात्र एक सुपरवाइजर के पहुंचने पर एडीएम ने सख्त नाराजगी जताई और अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिए। मेले में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के मकसद से 97 लोगों ने फार्म भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिलखुवा में 700 से अधिक फार्म जमा
पिलखुवा। नगर पालिका परिसर में रविवार को आयोजित मतदाता जागरूकता मेले में 700 सौ से अधिक लोग वोट बनवाने को पहुंचे। वहीं, सोमवार को धौलाना में मतदाता मेला लगेगा। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे मतदाता जागरूकता मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी चक्रपाणि यादव ने किया। एसडीएम कन्हाई सिंह यादव ने कहा कि मेले में आने वाले सभी लोगों के वोट बन जाने चाहिए। शैलेंद्र गौड़ ने बताया कि जिन लोगों के फार्म अधूरे थे, वो फार्म पूर्ण करके सोमवार की शाम तक पालिका में रखे बॉक्स में डाल दें। 700 से अधिक लोगों ने फार्म जमा किए। इस मौके पर चेयरमैन ओमप्रकाश कोरी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, खैरपुर, मीरापुर, डूहरी, पीपलाबंदपुर, सिखेड़ा, खेड़ा, बझैड़ा, लाखन, परतापुर, हिंडालपुर, छिजारसी आदि गांव के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed