{"_id":"112-22321","slug":"Hapur-22321-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज आज, संभलकर निकलें घर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज आज, संभलकर निकलें घर से
Hapur
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बृहस्पतिवार को घर से संभल कर निकलें, क्योंकि भैयादूज पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के झाम में फंसकर परेशान होना पड़ सकता है। वहीं, यातायात पुलिस का दावा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।
शहर में जाम के झाम से लोग पहले से ही परेशान हैं। गुरुवार को भैया दूज का पर्व है। ऐसी स्थिति में जाम के झाम से शहरवासियों को जूझना पड़ सकता है। मेरठ रोड पर दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज बनने के बाद शहर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। भैयादूज पर बहन भाइयों के तिलक करने के लिए जाएंगी। ऐसे में वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ेगा। परिणामस्वरूप लोग जाम में फंसकर परेशान हो सकते हैं।
यहां यहां लगता है जाम
मेरठ तिराहा
तहसील चौराहा
पक्का बाग चौराहा
अतरपुरा चौपला
गढ़ रोड रेलवे फाटक
सीओ यातायात का कथन
सीओ यातायात पवन कुमार यादव का कहना है कि भैयादूज पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी चौराहों और तिराहों पर तैनात किए जाएंगे। पुलिस कार्यालय में तैनात जवानों को भी चौराहों पर ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
जाम के कारण
चौराहों पर खड़े होने वाले थ्रीव्हीलर
चौराहों पर फैला अस्थाई अतिक्रमण
मेरठ तिराहा पर खड़े होने वाले डग्गामार वाहन
पार्किंग की व्यवस्था न होना
गढ़ रोड़ से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश करना