{"_id":"16154","slug":"Hapur-16154-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार
Hapur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों से बरामद चोरी हुए बोलेरो के पार्ट्स
खुर्जा में कटवाई थी कार, मेरठ जा रहे थे बेचने
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी हुई बोलेरो के पार्ट्स, तमंचा और कारतूस बरामद हुउ। बदमाश कार को खुर्जा में कटवाकर मेरठ बेचने जा रहे थे। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां भी चलाईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव के अनुसार बुधवार शाम पुलिस टीम को सूचना मिली कि इंडिका सवार दो बदमाश चोरी की बोलेरो के पार्ट्स लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने बुलंदशहर ओवरब्रिज के नीचे गहन चेकिंग की। पुलिस ने एक इंडिका को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेरकर कार सवारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश सिविल लाइन सूरजपुर रोड मेरठ निवासी सुनील शर्र्मा और सोतीगंज मेरठ निवासी अकबर उर्फ पप्पू हैं। आरोपियों ने बताया कि वे खुर्जा से चोरी की बोलेरो को कटवाकर उसके पार्ट्स मेरठ बेचने जा रहे थे। इंडिका के भी चोरी की होने की आशंका है।
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हापुड़। पुलिस टीम ने बुधवार शाम बुलंदशहर रोड से हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस पुत्र चुन्ना को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक और चाकू बरामद की हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक तीन माह पहले मेरठ से चोरी की थी।