फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नया मीटर लगने के बाद भी पुराने मीटर से बिल निकल रहा

नया मीटर लगने के बाद भी पुराने मीटर से बिल निकल रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नया मीटर लगने के बाद भी पुराने मीटर से बिल निकल रहा
नया मीटर लगने के बाद भी पुराने मीटर से निकल रहा बिल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। एक साल पहले घर के बाहर लगाए गए मीटर की बजाए पुराने मीटर से ही बिल निकाला जा रहा है। दर्जनों चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई होने पर पीड़ित ने बिजली निगम से गुहार लगाई है।

गढ़ के मोहल्ला होली निवासी दीपक अग्रवाल ने एसई हापुड़ और एक्शन को शिकायती पत्र भेजा है, जिनमें उल्लेख किया है कि शासन आदेश का हवाला देते हुए बिजली कर्मियों ने उसके घर के बाहर मीटर लगा दिया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी घर के बाहर लगे नए मीटर की बजाए घर में लगे पुराने मीटर से ही बिल निकाला जा रहा है, जिसको लेकर कई बार शिकायत करने के साथ ही वह दर्जनों बार बिजली दफ्तर के चक्कर भी लगा चुक है, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई न होने पर नए मीटर की बजाए पुराने मीटर से ही बिल निकाला जा रहा है। पीड़ित उपभोक्ता ने नए मीटर से बिल निकलवाने के साथ ही लापरवाही करते रहे बिजली कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसडीओ हरी सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन अब जांच पड़ताल कराकर संबंधित उपभोक्ता की शिकायत को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed