फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग आज

बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग आज

Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग आज
बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग आज
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग आज कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच होगी। उसके बाद मतगणना होने पर देर शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
चुनाव में दोनों खेमा अध्यक्ष और सचिव पद पर अपने प्रत्याशी जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। इसमें आम सहमति बनने पर मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष, फरहान खान सह सचिव, पवन कंसल कोषाध्यक्ष और निरंजन सिंह लेखा निरीक्षक पद पर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वोटिंग से एक दिन पहले दोनों ही गुटों के दिग्गज रणनीतिकार अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के मकसद से सिविल कोर्ट और तहसील परिसर में वकीलों के साथ बातचीत की उन्हें अपने पक्ष में लाने की कवायद में जुटे रहे। देर शाम को दोनों ही गुटों से जुड़े प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अलग- अलग स्थानों पर मीटिंग कर अपने खेमे के साथ रहने का पाठ पढ़ाने में जुटे रहे। इस दौरान वोटरों की मनचाही दावतों का दौर भी चला। गढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीएस यादव और चौधरी अमरपाल सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है, क्योंकि दोनों ही दो-दो बार अध्यक्ष रहने के साथ ही बार की सियासत में भी काफी दिग्गज माने जाते हैं। इसके अलावा सचिव पद पर राजेंद्र चौहान और संजीव चौहान के बीच भी सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश चौहान और सहायक निर्वाचन अधिकारी अशरफ अली ने बताया कि 152 सदस्यों वाली बार के वार्षिक चुनाव की वोटिंग पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी, जिसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed