{"_id":"59a9a6404f1c1b41738b4bd4","slug":"91504290368-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के पास डंपिंग ग्राउंड में मृत पशु डाले जाने से रोष फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के पास डंपिंग ग्राउंड में मृत पशु डाले जाने से रोष फैला
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका कर्मियों को बनाया बंधक, हंगामा
- डंपिंग ग्राउंड में मृत पशु डाले जाने से रोष
- पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर पालिकाकर्मियों को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। आबादी के पास हाईवे किनारे डंपिंग ग्राउंड में मृत पशु डाले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने पालिका कर्मियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया, पुलिस ने मृत पशुओं को उठवाने के बाद ग्रामीणों को समझाकर पालिका कर्मियों को छुड़वाया।
गांव अल्लाबख्शपुर की आबादी के पास हाईवे किनारे गढ़ पालिका का डंपिंग ग्राउंड है, जिसमें शुक्रवार को पालिका कर्मियों ने सड़क हादसे में मारे गए पांच मवेशियों के शव लाकर डाल दिए। जिसका पता लगते ही गांव में रोष फैल गया और दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिन्होंने पालिका के ट्रैक्टर चालक कुंवरपाल समेत कई सफाई कर्मियों को बंधक बना लिया। आसू चौधरी, रिफाकत खां, महेंद्र प्रजापति, मंगू खां, इसहाक, अफरोज खां ने आरोप लगाया कि डंपिंग ग्राउंड में मृत पशुओं के शव डाला जाना सीधे तौर पर गांव में संक्रामक बीमारियों को न्यौता देना है, क्योंकि बरसात के इस सीजन में पहले ही बुखार और डायरिया जैसी बीमारी तेजी के साथ पांव पसार रही हैं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा और प्रधान पति हाफिज फराहीम हारून भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मृत पशुओं को जेसीबी मंगाकर डंपिंग ग्राउंड से उठवाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों को शांत कर पालिकाकर्मियों को बंधनमुक्त कराया। हालांकि प्रधान पति समेत ग्रामीणों ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई भी हरकत की गई, तो फिर डंपिंग ग्राउंड में पालिका को सफाई से जुड़ा कूड़ा करकट भी नहीं डालने दिया जाएगा।
इमरान अली