फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों की समस्या का समाधान करे सांसद

किसानों की समस्या का समाधान करे सांसद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या का समाधान करे सांसद
किसानों की समस्या का समाधान करे सांसद
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में सही प्रत्याशी और दल को चुनने को लेकर असमंजस है। फिलहाल प्रचार की गति धीमी है। लेकिन हर कोई ऐसा सांसद चाहता है जो उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला हो। हापुड़ के गांव मुदाफरा के ग्रामीणों का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो किसानों की समस्याओं का निस्तारण कर सके, उन्हें सम्मान दिला सके। ग्रामीणों ने कहा कि ईमानदार और विकास को तरजीह देने वाले प्रत्याशी को चुना जाए। पिछले पांच वर्षों में देश और राज्य में तो विकास हुआ है, लेकिन अभी तक उनका क्षेत्र विकास से कोसो दूर है। गन्ने के भुगतान पर सभी दल अपनी अपनी रोटियां सेकते रहते हैं। किसानों की कर्ज माफी के साथ उन्हें पेंशन की व्यवस्था किए जाने की भी मांग की गई।

पंडित कुम्देश ने कहा कि क्षेत्र में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार सांसद क्षेत्रीय किसानों का हितैषी हो और इसके अलावा क्षेत्र का विकास कराने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


निजाम का कहना है कि चुनाव आते ही लोग विकास को छोड़कर धर्म और जाति के मुद्दों पर वोट देते हैं और इसके बाद विकास न होने का रोना रोते हैं। लोगों को चाहिए कि ऐसे नेता को चुने जो क्षेत्र में विकास कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमेर सैनी का कहना है कि क्षेत्र में विकास हो रहा है, लेकिन अभी भी गांव शहरों से काफी पीछे हैं। लोगों में व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। लेकिन शिक्षा और चिकित्सा के मामले में हम बहुत ही पिछड़े हुए हैं।


राजपाल कश्यप का कहना है कि चुनाव के समय प्रत्याशी बड़े बड़े दावे करते हैं। हमें चाहिए कि हम इन वादों में न आकर विकास और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर वोट करें। उसे वोट करें जो की क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed