{"_id":"5c952d74bdec2214173a2585","slug":"81553280372-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में संक्रमण से दो सगे मासूमों की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में संक्रमण से दो सगे मासूमों की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
पेट में संक्रमण से दो भाइयों
की मौत, घर में मचा कोहराम
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बृहस्पतिवार रात पेट में संक्रमण होने के कारण दो भाइयों की मौत हो गई। एक तीन साल जबकि दूसरा दो साल का बच्चा था। मेरठ में इलाज के दौरान बच्चों ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार मजदूरी करता है। परिवार में अनिल का पिता किशनपाल, पत्नी अंजलि व दो बच्चे तीन वर्षीय गणेश (गोविंद) और दो वर्षीय कार्तिक थे। बीते कई दिन से गणेश व कार्तिक बीमार थे। बृहस्पतिवार को दोनों बच्चों की हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान एक बच्चे ने बृहस्पतिवार रात 12 बजे व दूसरे ने सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया।
दो मासूमों की मौत से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार की माली हालत पहले से ही बदतर है, ऐसे में एक ही साथ दो बच्चों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेश भारती का कहना है कि प्रथम दृष्टता बच्चों की मौत का कारण पेट में संक्रमण लग रहा है। चिकित्सक भी यही बात कह रहे थे।
हापुड़ के एक अस्पताल में बच्चों की जांच करने वाले चिकित्सक ने बताया कि जिस समय बच्चे उनके अस्पताल में आए थे, उनकी हालत काफी गंभीर थी। सांस भी अटक कर चल रहा था, पेशाब में खून आ रहा था। यह हालत देख बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया गया। बच्चों ने कोई पदार्थ खाया है, जिससे यह संक्रमण हुआ था।
लड्डू तो नहीं बने मौत का कारण
कुचेसर रोड चौपला पर मृतक बच्चों के परिजनों में चर्चा थी कि होली पर बच्चों को पड़ोस से आए लड्डू खिलाए थे। इन्हें खाने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। बच्चों की मां बार-बार यह शब्द कह रही थी कि कहीं लड्डुओं में कुछ मिलाकर बच्चों को खिला दिया गया हो।
-कुचेसर रोड चौपला का मामला, तीन और दो साल के थे बच्चे
-एक ही दिन में उजड़ गई मां की गोद, मां का रो-रो कर बुरा हाल
-मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम